Home चंद्रपूर किसानो के जानमाल नुकसान के लिए सरकार जिम्मेदार – सांसद चंद्रशेखर आजाद

किसानो के जानमाल नुकसान के लिए सरकार जिम्मेदार – सांसद चंद्रशेखर आजाद

252

✒️सुयोग सुरेश डांगे(विशेष प्रतिनिधी)

चिमूर(दि.1जानेवारी):-चंद्रपूर जिले मे वन्यजिव हमलो मे कई किसानो ने जान गंवाई है. वन्यजिव किसानो की फसले तबाह कर देती है. हालांकि किसानो के जानमाल के रक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है लेकीन सरकारी नितीया पर्यटन के नाम पर रईसो के सुविधा के लिये गरीब किसानो के साथ अन्याय कर रही है. यह प्रतिपादन आजाद समाज पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष सांसद अधि. चंद्रशेखर आजाद ने किया.

                  चिमूर तहसील के संघारामगिरी (रामदेगी ) मे आयोजीत भव्य धम्म सम्मेलन मे वे बोल रहे थे. इस समय भंते डॉ.धम्मचेती, देश विदेश के भिख्खू,आजाद समाज पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मनिष साठे, महासचिव डॉ.जे. बी. रामटेके, चिमूर तहसील अध्यक्ष अमीत भिमटे, आदी उपस्थित थे.

      विदीत रहे की, विधानसभा चुनाव मे आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार को चौथे क्रमांक का मतदान मिलने से दलीत बहुजन समाज पार्टी के लोगों का रूजान इस पार्टी की ओर बढ रहा है. उनके चिमूर मे प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया. चिमूर तहसील अध्यक्ष अमीत भिमटे की अगुवाई मे हुए स्वागत की परीसर मे चर्चा रही.

           चंद्रशेखर ने प्रस्थापित राजकीय दलो की समीक्षा कर सरकार मे परिवर्तन करने अपील की. उन्होने कहा संघारामगिरी मे हर वर्ष 30 व 3 1 जनवरी को धम्म सम्मेलन का आयोजन होता है. इसमे देश विदेश से उपासक आते है तथा धम्मदेसना का लाभ लेते है. लेकीन उन्होने सरकार की कडी आलोचना करते हुए यहां बिजली मुहैय्या न कराने जाने के मुद्दे पर बल दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here