Home लेख श्री बालाजी मंदिर में रामदेवबाबा का जम्मा जागरण 2 फरवरी को

श्री बालाजी मंदिर में रामदेवबाबा का जम्मा जागरण 2 फरवरी को

237

 

चंद्रपूर – भगवान श्री द्वारकाधिशजी के अवतारी भगवान श्री रामदेवबाबा का जम्मा जागरण तथा अखंड ज्योति का आयोजन चंद्रपुर की इरई नदी के किनारे रामसेतू के पास स्थित श्री बालाजी मंदिर के प्रांगण में किया गया है।
रविवार दिनांक 2 फरवरी 2025 को दोपहर 3 बजे से प्रसिद्ध जम्मा गायक श्री दिनेशजी शर्मा रामदेवबाबा का जम्मा जागरण तथा बाबा के विवाह का रस भरा गायन करेंगे।
इस अवसर पर भगवान श्री रामदेवजी का प्रागट्य महोत्सव तथा विवाह महोत्सव संपन्न होंगा। साइराम लान के हनुमान मंदिर से भगवान की बारात निकलेंगी। रात दस बजे आरती होकर कथा विश्राम होंगा।
इस आयोजन में चंद्रपुरवासीयोंने बडी संख्या में उपस्थित रहकर भगवान रामदेवजी के चरित्र का रसपान करने का आवाहन माघ महोत्सव के आयोजक श्री राजकुमार अग्रवाल ने किया है।
दिल्ली में लाल किले के निर्माता तोमर राजा अजमालजी भगवान श्रीकृष्ण द्वारकाधिशजी के भक्त थे। उनकी भक्ति के प्रभाव से उनके घर भगवान श्रीकृष्ण ने रामदेवजी के रुप में अंशावतार लिया। उन्होंने जाती धर्म के भेद मिटाने का कार्य किया। मक्का के पांच पिरोंने उनका प्रतिवाद करना चाहा लेकिन वे सफल नही हुये। भगवान की दिव्य शक्तियों से प्रभावित होकर पराजय स्विकार कर कहा हम तो पिर हैं, आप तो पिरों के पिर रामसा पिर है।
राजस्थान के जैसलमेर जिले में रुणीचा रियासत के रामदेवजी राजकुमार थे । युवावस्था में ही संजीवन समाधी लेकर उन्होंने अपनी अवतार लिलाओं को विश्राम दिया।
इस दिव्य आयोजन में चंद्रपुरवासीयोंने बडी संख्या में उपस्थित रहकर लाभ लेना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here