Home महाराष्ट्र रहस्य और रोमांच से भरपूर ‘मानो या ना मानो’ का ट्रेलर रिलीज़

रहस्य और रोमांच से भरपूर ‘मानो या ना मानो’ का ट्रेलर रिलीज़

98

✒️प्रतिनिधी मुंबई(अनिल बेदाग) 

मुंबई(दि.6नोव्हेंबर):-हितेन तेजवानी, राजीव ठाकुर और शिखा मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘मानो या ना मानो – एनीथिंग इज़ पॉसिबल’ का रहस्यमयी ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। यह फिल्म हॉलीवुड की कल्ट क्लासिक ‘द मैन फ्रॉम अर्थ’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। पूरी फिल्म एक ही लोकेशन पर शूट की गई है और कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो दावा करता है कि वह पिछले 14,000 सालों से ज़िंदा है।

फिल्म के निर्देशक योगेश पगारे के अनुसार, यह कहानी रहस्य, भावनाओं और विचारों को नए ढंग से पेश करती है। हितेन तेजवानी ने कहा कि फिल्म जीवन और अमरता पर सोचने को मजबूर करती है। विजय एम. जैन के निर्माण और रिचर्ड शेंकमन व एरिक डी. विल्किंसन के सह-निर्माण में बनी यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को साय फ़ाय इंडियन फिल्म्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर केवल मेंबर्स के लिए प्रीमियर होगी।

Mysterious and Thrilling Trailer of Mano Ya Na Mano Released

Mumbai (Anil Bedag): The trailer of Mano Ya Na Mano – Anything Is Possible, starring Hiten Tejwani, Rajiv Thakur, and Shikha Malhotra, has been released, creating buzz for its mystery and suspense. The film is the official Hindi remake of Hollywood’s cult classic The Man from Earth, entirely shot at a single location.

Directed by Yogesh Pagare and produced by Vijay M. Jain under Sci-Fy Indian Films, it explores life, time, and immortality. Hiten Tejwani calls it a thought-provoking experience. The film premieres exclusively for members on Sci-Fy Indian Films’ YouTube channel on November 7, 2025.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here