


✒️देवरी(पुरोगामी न्यूज नेटवर्क)
देवरी(दि.8जून):-गोंदिया जिले के देवरी तालुका स्थित शासकीय विश्राम गृह, देवरी में अखिल भारतीय ओबीसी बहुजन महासंघ की संगठनात्मक विस्तार बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक एकजुटता, आगामी कार्यक्रमों तथा समाजहित के मुद्दों पर व्यापक चर्चा करते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंदिया जिला अध्यक्ष मा. व्ही.टी. पटले ने की। बैठक संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा. गणेश भाऊ पारधी की विशेष उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई। अपने संबोधन में मा. गणेश भाऊ पारधी ने कहा कि मजबूत संगठन ही समाज की वास्तविक ताकत है तथा समाजहित के लिए संगठन का विस्तार प्रत्येक गांव तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से समाजहित में आगे आने, संगठन से जुड़ने तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला महासचिव मा. डॉ. प्रकाश जी पटले, जिला उपाध्यक्ष श्री डी.टी. गौतम जी, गोंदिया तालुका अध्यक्ष श्री योगेश्वर जी चौधरी, तालुका अध्यक्ष सडक अर्जुनी मा. अभय जी फुले, मा. छोटेलाल जी बिसेन, मा. शेखर कनोजिया जी, मा. राम गायधने जी, डॉ. अमित चौरागड़े जी, सुरेश जी चन्ने, छुन्नू जी नेवरगड़े, एड. प्रशांत जी संगीडवार, मा. राजू भाऊ चांदेवार, घनश्याम फरकुंडे जी, नेमीचंद जी आंबीळकर, दीपक कापसे जी, मा. संतोष जी तिवारी, मा. भोजराज जी हूड सर, मा. भैयालाल चांदेवार जी, कृष्णा भाम्हमणकर जी, श्री अमरजीत फुले, डॉ. अनिल चौरागड़े तथा दीपक जी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, सामाजिक एकता तथा समाजहित के कार्यों को गति देने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।















