Home चंद्रपूर सिए प्रतीक सारडा बने जेसीआई अंचल के अध्यक्ष

सिए प्रतीक सारडा बने जेसीआई अंचल के अध्यक्ष

266

 

चंद्रपूर – नासिक में संपन्न जीत 2023 आंचल अधिवेशन में अंचल के सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से सी ए प्रतीक दामोदर सारडा का अंचल 13 के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन किया गया। जे सी आय के अंचल 13 का कार्य क्षेत्र चंद्रपुर से लेकर नासिक तक है जिसमे करीब 50 अध्याय कार्यरत है।
सी ए प्रतीक सारडा चंद्रपुर के युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट है और वाणिज्य क्षेत्र में अपनी सेवाए दे रहे है।
उन्होंने अपने निर्वाचन पर अपने साथी प्रतिस्पर्धियों का आभार माना जिन्होंने सहृदयता से अपना नामांकन वापिस लिया। वरिष्टों के मार्गदर्शन और सभी साथियों के सहयोग से अंचल को गति और नई ऊंचाई प्रदान करने का मानस जताया।
अपने ऊपर विश्वास जताने के लिए उन्होंने सभी पूर्व अंचल अध्यक्षों का, अपने अध्याय जे सी आय इलिट और चंद्रपुर के सभी जेसी साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र बरडिया और मेघनाथ जानी को मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।
अपने स्वीकृति संबोधन में प्रतीक सारडा ने पूर्व अंचल अध्यक्ष डॉ सुशील मुंधडा, नितिन पुगलिया, भरत बजाज और अनूप गांधी का विशेष रूप से शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने हर पल, हर कदम आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
उनके निर्वाचन पर अनिल मोगरे, श्याम धोपटे, उमेश चांडक, अरविंद सोनी, महेंद्र जोशी, अभिलाश बुक्कवार, ज्ञानेश कंचरलावर, महेश गहलोत, विपिन भट्टड़, नितेश चांडक, अश्विन सारडा, अभिजीत बोंगिरवार, रुपेश राठी, निमिश बजाज, शिवम् मुँधड़ा, आनंद मुँधड़ा एवं चंद्रपुर क्षेत्र के सभी जेसी साथियों ने अभिनंदन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here