


▪️8 नाबालिग हिरासत में
✒️रोशन मदनकर(उप संपादक)
भंडारा(दि.9मे):- शहर के जलाराम चौक इलाके में हुए युवक कार्तिक भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
अप्रैल महीने में हुए झगड़े के बाद आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर कार्तिक पर धारदार हथियार से हमला किया गया।
इस मामले में पुलिस ने आठ विधि संघर्षग्रस्त बालकों को हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।














