Home महाराष्ट्र शैक्षणिक प्रगति करके अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता हैं- प्राचार्य...

शैक्षणिक प्रगति करके अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता हैं- प्राचार्य डॉ.आमिर धम्मानी

241

✒️योगेश मेश्राम(विशेष प्रतिनिधी,चिमूर)मो:-8806544071

चिमूर(दि.13एप्रिल):-भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर ग्रामगीता महाविद्यालय चिमूर में सामाजिक समानता पर्व के उपलक्ष्य में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विविध कार्यक्रमो का समान संधि केंद्र द्वारा आयोजन किया जा रहा हैं। इसी क्रम में क्रांतिसूर्य ज्योतिराव फुले इनकी 196 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ.अमिर धमानी इनकी अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर प्रा. संदीप मेश्राम, प्रा. हुमेश्वर आनंदे, प्रा. डॉ निलेश ठवकर, प्रा. डॉ. मृणाल वऱ्हाडे उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रा. संदीप मेश्राम ने क्रांतिसूर्य ज्योतिराव फुले की जिवनी और उनके भारतीय शिक्षा क्षेत्र मे किये गये सकारात्मक परिवर्तन पर मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रो. हुमेश्वर आनंदे ने विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रदान की जाने वाली कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत

दिये जानी वाली शिष्यवृत्ती के बारे में मार्गदर्शन किया और विद्यार्थीयों को इन

निधियों के माध्यम से अपनी शैक्षणिक प्रगति कैसे करें इसपर मार्गदर्शन किया।

समान संधि केंद्र के संयोजक डॉ. मृणाल वऱ्हाडे ने अपनी पावरप्वाइंट प्रस्तुति- कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भारत और भारत के बाहर उपलब्ध छात्रवृत्ति योजनाओं और इन छात्रवृत्तियों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओ के बारे में बताया।

इस कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. अमिर धमानी ने छात्रों से बातचीत करते हुए महात्मा ज्योतिराव फुले द्वारा बताए गए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महाज्योति योजना के बारे में जानकारी दी और राय व्यक्त की कि ऐसी सरकारी योजनाओं की मदद से किस प्रकार से शैक्षणिक प्रगति करके अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता हैं।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मृणाल वऱ्हाडे ने किया व संचालन महाविद्यालय की छात्रा प्राजक्ता कोसरे और आभार प्रदर्शन डॉ. निलेश ठवकर ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के अधिकांश छात्र-छात्राएं व शिक्षक शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here