Home मनोरंजन “पहली नज़र को सलाम 2” के म्यूज़िकल मुहूर्त से गूंजा मुंबई

“पहली नज़र को सलाम 2” के म्यूज़िकल मुहूर्त से गूंजा मुंबई

90

▪️सिया के राम’ की सीता संग बड़े पर्दे पर दिखेंगे राज रंजीत

▪️थिएटर से फिल्मों तक: राज रंजीत का नया दमदार अध्याय

✒️प्रतिनिधी मुंबई(अनिल बेदाग)

मुंबई(दि.22फेब्रुवारी):-हिंदी फिल्म “पहली नज़र को सलाम 2” का म्यूज़िकल मुहूर्त गीत रिकॉर्डिंग के साथ संपन्न हुआ। इस फिल्म में ‘सिया के राम’ से पहचान बना चुकीं मदीराक्षी मुंडले और प्रतिभाशाली अभिनेता राज रंजीत मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

निर्माता-निर्देशक संतोष मिश्रा, जिन्होंने पहले हिट रीजनल फिल्म “पहली नजर को सलाम” बनाई थी, अब उसके सीक्वल को हिंदी समेत कई भाषाओं में पैन इंडिया रिलीज करने जा रहे हैं। मदीराक्षी, जो पौराणिक और ऐतिहासिक किरदारों के लिए जानी जाती हैं, इस बार एक सशक्त और आत्मनिर्भर युवती की भूमिका निभा रही हैं। उनका कहना है कि फिल्म महिला सशक्तिकरण का संदेश देती है। वहीं, 14 वर्ष की उम्र से रंगमंच से जुड़े राज रंजीत एक संवेदनशील प्रेमी के रूप में दिखाई देंगे। 7 मार्च से बिहार में शूटिंग शुरू होगी और साउथ के एक्शन डायरेक्टर के दमदार स्टंट्स फिल्म को खास बनाएंगे। फिल्म के गीत-संगीत और दमदार कहानी को लेकर टीम बेहद उत्साहित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here