Home चंद्रपूर पिंपळखुट में शांताराम पोटदुखे विधि महाविद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर...

पिंपळखुट में शांताराम पोटदुखे विधि महाविद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

110

✒️रोशन मदनकर(उप संपादक)

चंद्रपुर(दि.30जानेवारी):-शांताराम पोटदुखे विधि महाविद्यालय, चंद्रपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर चंद्रपुर जिले के पिंपळखुट ग्राम में 17 जनवरी से 23 जनवरी 2026 के दौरान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ग्राम स्वच्छता, ग्रामनीति युवा जागरूकता तथा विधिक जनजागरण की संकल्पना पर आधारित इस शिविर में सामाजिक, स्वास्थ्य एवं कानूनी क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण उपक्रम आयोजित किए गए।

यह शिविर रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी नंदकिशोर भंडारी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लीना लंगड़े तथा पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरोज कुमार दत्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। पिछले 25 वर्षों से महाविद्यालय द्वारा जिले के विभिन्न गांवों में ऐसे शिविर आयोजित कर ग्रामीणों में कानून एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

महिलाओं और ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवा

शिविर के दौरान चंद्रपुर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ

डॉ. मोनिका कोतपल्लीवार, डॉ. वंदना रेगुंडवार, डॉ. रुजिता मुंधडा, डॉ. शुभांगी वासाडे तथा चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. स्नेहल पोटदुखे ने स्वास्थ्य जांच एवं मार्गदर्शन किया।

 

62 महिलाओं की विशेष जांच कर उपचार प्रदान किया गया।

चर्म रोग विशेषज्ञ द्वारा लगभग 35 ग्रामीणों व विद्यार्थियों की त्वचा संबंधी जांच कर उपचार दिया गया।

सावंगी स्थित आचार्य विनोबा भावे अस्पताल के सहयोग से

150 ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई

50 लोगों को दवाइयां वितरित की गईं

33 ग्रामीणों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु भेजा गय

कानूनी जनजागरण बना शिविर की खास पहचान

शिविर का प्रमुख आकर्षण रहा निःशुल्क विधिक मार्गदर्शन। इस अंतर्गत

डॉ. अभय बुटले, प्रा. पवन गुजर, एड. विलास जांगड़े, एड. प्रीतम नागपुरे, एड. फरहात बेग एवं एड. कल्याणकुमार ने विभिन्न कानूनों पर मार्गदर्शन दिया तथा ग्रामीणों की कानूनी समस्याओं का समाधान किया।

रा.से.यो. स्वयंसेवकों ने गांव में चल रहे कानूनी मामलों का सर्वेक्षण भी किया।

योग, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम

चंद्रपुर के योग नृत्य परिवार के संजय पडशीलवार एवं उनकी टीम ने जुम्बा नृत्य का प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

ग्राम पंचायत और विद्यालय का सहयोग

शिविर का आयोजन पिंपळखुट स्थित जिला परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में

सरपंच विनोद मेश्राम, उपसरपंच प्रदीप तोडसे, मुख्याध्यापक वनिता रांगनकर, उपमुख्याध्यापक प्रमोद गेडाम, संतोष मेश्राम, प्रकाश पवार (ग्रामसेवक), रसिकाताई खाते (तंटामुक्ती समिति) सहित ग्रामवासियों ने सक्रिय सहयोग दिया।

समापन समारोह में प्रेरक संदेश

समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संजय कुमार सिंह ने की। प्राचार्य डॉ. ऐजाज शेख ने शिविर की सफलता पर सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को ग्रामीण समाज से जुड़कर सामाजिक दायित्व निभाना चाहिए।

इस शिविर में विधि महाविद्यालय के 80 विद्यार्थियों ने सहभाग लिया। महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं संस्थे के पदाधिकारियों ने भी सक्रिय सहभाग दिया।

यह शिविर ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य सेवा और विधिक जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here