Home महाराष्ट्र नगर पालिका निगम जिला -कोरबा को अतिरिक्त फंड दिए जाने हेतु सीपीआई...

नगर पालिका निगम जिला -कोरबा को अतिरिक्त फंड दिए जाने हेतु सीपीआई द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

113

 

कोरबा -भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने प्रतिनिधि मंडल के साथ अपर कलेक्टर जिला-कोरबा द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा गया.

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि
सीपीआई के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने दिनांक 29 जुलाई 2024 शाम 4:30 बजे आयुक्त महोदया प्रतिष्ठा ममगाई नगर निगम कोरबा छत्तीसगढ़ से मुलाकात कर उन्हें पूर्व में दिए गए पत्र क्रमांक 04/ 11/2022 ,17/ 03/ 2023, 25/ 05/ 2023,36/2024 सुपुर्द करते हुए अवगत कराया की सीपीआई द्वारा 2022 से कोरबा जिले की स्ट्रीट लाइट की समस्या को उठाया जा रहा है जैसे कि वार्ड क्रमांक 40 नेहरू नगर बालकों में स्ट्रीट लाइट 4 साल पहले लगा था तब से लेकर आज तक 24 घंटे जलते रहता है कई बार शिकायत करने के बाद भी समय समय पर स्ट्रीट लाइट को बंद व चालू करना मुनासिब नहीं समझा। गैर जिम्मेदारी के कारण बिजली की बहुत बड़ी क्षति हो रही है स्ट्रीट लाइट लगातार 24 घंटे जलते रहता है लेकिन संबंधित अधिकारी के द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया है जिसके कारण कई स्ट्रीट लाइट खराब हो गया है और इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1100 में इस नंबर 7974501301 से लगातार शिकायत करने के बाद भी खराब हुई स्ट्रीट लाइट की मरम्मत नहीं किया जाता है।

सारी बातें बताने के बाद *महोदया ने बताया कि स्ट्रीट लाइट में टाइमर लगता है और उसके लिए निगम के पास बजट नहीं है*
अतः सीपीआई शासन से निवेदन करती है कि निगम को अतिरिक्त फंड की व्यवस्था कराई जाए जिससे कोरबा जिले में हो रही बिजली की छती एवं खराब स्ट्रीट लाइट सुधार किया जाए एवं उसमें टाइमर लगाने की व्यवस्था हो पाए।
ज्ञापन देते समय जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष कामरेड धर्मेंद्र तिवारी, जिला परिषद सदस्य कामरेड राम मूर्ति दुबे, कामरेड मीना यादव, कामरेड मुद्रिका तांती उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here